मोतिहारी, जनवरी 20 -- बंजरिया। थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बंजरिया सीओ रोहन रंजन सिंह ने की । बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि सरस्वती पूजा 23 जनवरी को मनाई जाएगी। मूर्ति विसर्जन 24 जनवरी को किया जाएगा। थाना अध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि सरस्वती पूजा आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा । 25 जनवरी को प्रखंड में गढ़ी माई मेला और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने के कारण मूर्ति का विसर्जन किसी हाल में 24 तारीख को किया जाएगा । पूजा का लाइसेंस केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति के नाम से जारी किया जाएगा । बैठक के दौरान बंजारिया प्रमुख अनिल कुमार यादव नाराज होकर बैठक के बीच से गुस्सा होकर चले गए । उन्होंने बताया कि थानाप्रभारी की ओर से बैठने की उचित व्यवस्थ...