बक्सर, जनवरी 19 -- तैयारियां कृष्णाब्रह्म थाना में सोमवार को शांति समिति की हुई बैठक बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से जुटे हुए थे प्रबुद्धजन कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा आयोजन के दौरान उत्साह में डीजे बजाना पूजा समितियों को मंहगा पड़ सकता है। क्षेत्र में शांति-व्यवस्था सहित प्रतिबंधित डीजे बजाने के नियमों को बरकरार रखने की दिशा में पुलिस अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को स्थानीय थाना परिसर में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से काफी तादात में बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि व सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग जुटे हुए थे। सभी ने सरस्वती पूजा का आयोजन शांतपूर्ण तरीके से मनाने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष रवि कुमार ने प्रबुद्धजनों से सरस्वती पूजा का त्योहार सौहार्दपूर...