दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। शहर के वार्ड 14 स्थित चूनाभट्ठी मोहल्ले में श्री श्री 108 सार्वजनिक वासंती दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र मंडल के नेतृत्व में पूजा कार्यक्रम की स्वर्ण जयंती मनायी। स्वर्ण जयंती के अवसर पर सभी सदस्यों ने केक काटा। अध्यक्ष गजेन्द्र मंडल, उपाध्यक्ष नन्द किशोर शर्मा, सचिव अनिल पासवान, उप सचिव मिथलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल महतो, मुख्य संरक्षक राम बाबू पासवान, संरक्षक राजेश पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...