नोएडा, जनवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने जेवर के महोबलीपुर गांव में गोवर्धन पूजा कर रहे लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 95-95 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। एडीजीसी धर्मेंद्र जैंत ने बताया कि महोबालीपुर गांव में दो साल पहले अपने घर पर गोवर्धन पूजा कर रहे लोगों पर पड़ोसियों ने फायरिंग की थी। सिर में गोली लगने से 14 वर्षीय किशोर मोहित की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए थे। पीड़ित पक्ष के राकेश की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जेवर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने केस की सुनवाई करते हुए अभिराज, सोनू, गौरव सिंह, रणजीत सिंह, निशांत राना, धर्मेश उर्फ धर्मेंद्र और शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.