संभल, जुलाई 6 -- थाना धनारी के गाव कृतिया में पूजा करने जा रहे युवक को रविवार की सुबह सांप ने काट लिया। परिजन युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। गांव कृतिया निवासी अर्जुन सिंह चौहान पुत्र राजकुमार सिंह रविवार की सुबह 7.30 बजे गांव के मंदिर पर पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान घास में पड़ सांप ने अर्जुन की पैर की उंगली में काट लिया। जब अर्जुन को सांप द्वारा काटे जाने की जानकारी हुई तो वह वापस घर पहुंचा और परिजनों को बताया। परिजन बिना देर किए निजी वाहन से लेकर शहर के सरकारी अस्पताल लेकर बेहोशी की हालत में लाए। चिकित्सक ने आते ही उपचार शुरू कर दिया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...