नोएडा, जुलाई 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के मंगरौली गांव में महिला के पूजा करने पर पाबंदी लगाने का मामला सामने आया है। जब महिला प्राचीन मंदिर में पूजा करने जा रही थी, तभी पड़ोसी महिला ने सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-167 स्थित दोस्तपुर मंगरौली गांव निवासी ममता शर्मा ने बताया कि वह रविवार को सुबह ग्यारह बजे के करीब गांव के ही एक प्राचीन मंदिर में पूजा करने जा रही थीं, तभी पड़ोसी महिला रामेश्वरी ने पीछे से उनके सिर पर डंडा मार दिया। वह बुरी तरह से घायल हो गईं। उनका पूजा का सामान भी गिर गया। इससे उनकी पूजा खंडित हो गई। घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की सूचना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.