हल्द्वानी, नवम्बर 8 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के मौके पर इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौलापार में आंचल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में पूजा बिष्ट और बालक वर्ग में नीरज नेगी प्रथम स्थान पर रहे, जबकि मेघा गोस्वामी और तुषार ने दूसरा स्थान हासिल किया। अनु भट्ट और सौरभ रावत तीसरे स्थान पर रहे । इन सभी को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया। इस मौके पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेंद्र कोश्यारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, गोपाल सिंह गंगोला, लीला बिष्ट, त्रिलोक सिंह, प्रकाश गाजुला, दीपा रैक्वाल, गोविंद मेहता, दीपा बिष्ट, अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...