मुरादाबाद, जून 17 -- लाल बाग स्थित स्वामी नारदानंद आश्रम में पीठासीन जगदाचार्य उपेंद्र आनंद महाराज के आगमन पर गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इससे पूर्व महाराज का पांच राज्यों का भ्रमण करने के बाद यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा भगवान सभी जगह व्याप्त हैं। यह सभी जानते हैं। मगर हमारे अंत:करण में भगवान की स्थापना कैसे हो, भगवान का दर्शन कैसे हो, वह कैसे हैं और उन तक कैसे पहुंचा जाए। यह सभी तभी पूर्ण होते हैं जब कोई गुरु मार्ग दिखाए। इसलिए गुरु की महत्ता को भगवान से अधिक महत्व दिया गया है। गुरु ही ऐसा वातावरण बनाते हैं कि आपका मन सदा ही भगवान की ओर लगा रहे। गुरु का सानिध्य ही धर्म के मार्ग से भटकने नहीं देता। महाराज ने प्रवचन से पूर्व भजन के माध्यम से सभी को भक्ति रूपी सागर में गोते लगाने को विवश कर दिया। विनीत गोस्वामी, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.