शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नववर्ष के पहले दिन शहर में धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक पार्कों में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने साल की शुरुआत मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ की, जबकि दिन चढ़ने के साथ पार्कों में भी चहल-पहल बढ़ती चली गई। ठंड के बीच दोपहर में निकली हल्की धूप ने लोगों को घरों से बाहर निकलने का मौका दिया। बाबा विश्वनाथ मंदिर, हनुमत धाम, बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर, बाबा वनखंडीनाथ मंदिर, शीतला पीठ मंदिर, पैना स्थित शिव त्रिलोकीनाथ मंदिर, फूलमति मंदिर, कालीबाड़ी और ओसीएफ फैक्ट्री स्टेट मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन को लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से ही श्रद्धालु परिवारों संग मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। कई स्थानों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस और स्वयंसेवकों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.