प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- प्रतापगढ़। संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा में पूजन कर महाशिवरात्रि का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। विद्यालय के निदेशक रंजन सिंह, प्रिंसिपल समीना अख्तर ने दीप प्रज्ज्वलन किया। अंशिका सिंह, ऋद्धिमा सिंह, अमिता शुक्ला, दिशा, सृष्टि, साक्षी, रुद्रांश, गौरी, आंशिका ने शिव स्तुति की प्रस्तुति दी। सौम्या, पूर्वी भट्ट, शैलवी, आराध्या, शौर्य, संस्कार, अक्षत, धैर्य, अन्वेषा, अनुकेत, शांभवी ने ओम नमः शिवाय पर गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन अविनाश सिंह ने किया। इस दौरान गुंजन सिन्हा, शुभी अली, दीनानाथ शर्मा, लक्ष्मी देवी, तनु वर्मा, सुषमा पटेल, सृस्टि त्रिपाठी, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...