गंगापार, अप्रैल 10 -- विकास खंड क्षेत्र उरुवा के छतवा सोढियापर के लिए 650 मीटर काली सड़क स्वीकृत हुई है। जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना है। गुरुवार को दोपहर जब उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाना था तो गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजीव सोनकर उर्फ डब्बू ने पूजा अर्चना कर कार्य प्रारंभ कराया। जिससे गांव के लोगों में खुशी व्याप्त रही। इस मौके पर पंकज उपाध्याय, देवेंद्र सोनकर, श्रीकांत यादव सुरेश सोनकर सहित कई रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.