सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- गुरुवार को लेबर कॉलोनी स्थित भगवती देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तुलसी के औषधीय और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति हर बीमारी का उपचार देती है और तुलसी कई रोगों का निदान करती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक एवं उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक, समिति अध्यक्ष राजेश्वर सैनी और संयोजक डॉ. सुशील धीमान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। वक्ताओं ने कहा कि छोटे बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण आवश्यक है। तुलसी माता, गौ माता और देवी-देवताओं के प्रति सम्मान हमारी संस्कृति की धरोहर है, जिसे ...