बलिया, अक्टूबर 3 -- लालगंज। मां त्रिपुर सुंदरी पूजा कमेटी और व्यापार मंडल लालगंज की ओर से दशहरा के अवसर पर समाजसेवियों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूजा कमेटी अध्यक्ष संतोष सिंह व महामंत्री गुड्डू केशरी ने बताया कि प्रधान सोनबरसा प्रतिनिधि अजय यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शेष विकास कार्य भी शीघ्र पूरे होंगे। सम्मानित होने वालों में रामपति केसरी, योगेंद्र प्रसाद, सुधीर पाठक, ताड़केश्वर प्रसाद, मंसूर मियां, राजेश्वर प्रसाद सोनी, मुनीब प्रसाद आदि दो दर्जन लोग थे। आयोजन को सफल बनाने में कौशल कुमार गुप्त, कार्तिक केशरी, सोनू केशरी, राहुल पाठक, रजत केशरी व राधेश्याम गुप्त का सहयोग सराहनी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...