मऊ, जनवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। वैश्य समाज महिला संगठन की तरफ से नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा स्थित काली मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर श्रद्धालु शेड का निर्माण कराया गया। रविवार को मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ शेड का शुभारम्भ वैश्य समाज महिला संगठन की जिलाध्यक्ष कृष्णा खंडेवाल और भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष नुपूर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। वैश्य समाज महिला संगठन की जिला महामंत्री अर्चना बरनवाल ने कहा कि शेड का निर्माण होने से मंदिर में पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही राहगिरों को भी बारिश, गर्मी समेत प्रत्येक मौसम में काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से वैश्य समाज महिला संगठन की जिला महामंत्री अर्चना बरनवाल, कला प्रवक्ता वीना गुप्ता, राधा जायसवाल, किरन गुप्त, रितू अग्रवाल, ममता जायसवाल, पुष्पा बरनवाल आदि उपस्थित रहीं।...