हरदोई, मार्च 26 -- हरदोई। होली मिलन के अवसर पर जनपद आए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश की सरकार को पूंजीपतियों का गैंग चला रहा है। इस सरकार में गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित के लिए कोई योजना नहीं है। सरकार ऐसी नीतियां ला रही है, जिससे किसान-मजदूर और गरीब होता जाए और विदेशी कंपनियों को लाभ मिले। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह में किसान नेता ने कहा कि बिना ताकत, आंदोलन और लाठी के सत्ता नहीं मिलती। किसानों को पूंजी वादी सरकार और उसके गैंग के षड्यंत्र से बचना होगा। इनसे अपनी जमीनों को बचाना होगा। जब जमीन नहीं बचेगी तो रोटी को तिजोरी में रखा जाएगा। कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का डेलीगेशन आया है। अमेरिका यहां खुले बाजार की व्यवस्था करना चाहता है। अगर ऐसा होता है तो अमेरिका का सेब भारत के बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.