फतेहपुर, मार्च 25 -- खागा। दो परिवारों में पुस्तैनी मकान की हिस्सेदारी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था बीते रविवार दोपहर को कुछ युवक तहसील परिसर के बगल स्थित मकान पहुंचे और हथौड़ा लेकर बंद मकान का ताला तोड़ने लगे जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि आपका हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला कोतवाली अन्तर्गत विजयनगर मुहल्ले का है। तहसील परिसर से जुड़े एक पुस्तैनी मकान में हिस्सेदारी को लेकर शुभम यादव व दिलीप यादव के बीच भाइयों में विवाद चल रहा था। रविवार को कुछ लोग हथौड़ा व सरिया लेकर पहुंचे और बंद मकान का ताला तोड़ने लगे। पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचकर कब्जा कर रहे लोगों को रोकने की गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.