नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के जनपद सम्पदा विभाग की ओर से 'हमारा संविधान, हमारा गौरव' पुस्तक का लोकार्पण एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह आयोजन ज्ञानपथ शृंखला के माध्यम से हुआ। लेखक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय संविधान में शामिल 22 चित्रों पर आधारित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने की। मुख्य अतिथि दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि उप-महापौर जय भगवान यादव रहे। स्वागत उद्बोधन आईजीएनसीए जनपद सम्पदा प्रभाग के अध्यक्ष प्रो. के. अनिल कुमार ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...