हरदोई, फरवरी 6 -- बिलग्राम। अदब और शायरी के शौकीनों के लिए आज बिलग्राम में एक खास साहित्यिक शाम सजने जा रही है। मशहूर शायर हुज़ूर बिलग्रामी साहब की पुस्तक 'बर्गे गुल' के विमोचन के अवसर पर गांधी मैरिज हॉल, बिलग्राम में भव्य मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम सात बजे से होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता जिला जज हरदोई आदिल आफ़ताब आगा करेंगे। आयोजकों के अनुसार इस साहित्यिक महफ़िल में देश भर से नामचीन शायर और कवि शिरकत करेंगे तथा अपनी बेहतरीन रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। मुशायरे में अदब, मोहब्बत और तहज़ीब की खुशबू बिखरेगी और साहित्य प्रेमियों को उत्कृष्ट शायरी सुनने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने सभी साहित्य प्रेमियों से अपील की है कि वे...