नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के तहत दाखिला प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में हैं। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों को ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों को मुफ्त में पुस्तकें और वर्दी देनी होगी। साथ ही, सख्त हिदायत दी कि निजी स्कूल अगले तीन वर्ष में अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदने और वर्दी बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं। निदेशालय ने एक परिपत्र जारी कर साफ कहा कि स्कूल विशिष्ट पुस्तक विक्रेता से किताबें या वर्दी खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं। स्कूलों को लगभग पांच पुस्तक विक्रेता की सूची परिसर में चस्पा करनी होगी। अगर कोई इन नियम तोड़ता है तो निदेशालय ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9818154069 जारी किया है। अभिभावकों से कहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.