नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली। विश्व पुस्तक मेला के अंतर्गत आयोजित प्रमुख बी2बी पहल नई दिल्ली राइट्स टेबल (एनडीआरटी) का सोमवार को भारत मंडपम में शुभारंभ हुआ। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) इंडिया द्वारा संचालित यह मंच भारत को वैश्विक प्रकाशन व्यापार और राइट्स एक्सचेंज के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। एनबीटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसे विशेष रूप से पेशेवर प्रकाशकों के लिए व्यावसायिक मंच के रूप में डिजाइन किया गया है। इसमें 85 प्रकाशक भाग ले रहे हैं, जिनमें लगभग 40 विदेशी प्रकाशक शामिल हैं। यह आयोजन मंगलवार को भी होगा। इस दौरान करीब 600 पूर्व-निर्धारित बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें अनुवाद अधिकार, वितरण अधिकार, सह-प्रकाशन और दीर्घकालिक अंतरराष्ट्र...