रांची, जनवरी 1 -- रांची, संवाददाता। जिला स्कूल मैदान में आयोजित दस दिवसीय पुस्तक मेले में नए साल के पहले दिन गुरुवार को पुस्तक प्रेमियों का तांता लगा रहा। कई लोगों ने साल की शुरुआत पुस्तकों के सानिध्य में की। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत झारखंड हिंदी साहित्य मंच की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कवियों ने अपनी गीतों, गजलों, नज्मों और कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन का आगाज वैद्यनाथ मिश्र की सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद कवियों की रचनाओं का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य मंच के कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने की। उन्होंने नए वर्ष के पहले दिन ऐसे आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में मंच पर कवि, उसकी कृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.