नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रमुख बी2बी पहल नई दिल्ली राइट्स टेबल (एनडीआरटी) का सोमवार को भारत मंडपम में शुभारंभ हुआ। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) इंडिया द्वारा संचालित यह मंच भारत को वैश्विक प्रकाशन व्यापार और राइट्स एक्सचेंज के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। एनबीटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसे विशेष रूप से पेशेवर प्रकाशकों के लिए एक संरचित व्यावसायिक मंच के रूप में डिजाइन किया गया है। इसमें 85 प्रकाशक भाग ले रहे हैं, जिनमें लगभग 40 विदेशी प्रकाशक शामिल हैं। यह आयोजन मंगलवार को भी होगा। इस दौरान करीब 600 पूर्व-निर्धारित बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें अनुवाद अधिकार, वितरण अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.