सिद्धार्थ, जनवरी 2 -- डुमरियागंज। क्षेत्र के हल्लौर में गुरुवार को साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन कर डॉ.खुर्शीद जफर की नवीन पुस्तक का विमोचन किया गया। सूचना विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ.वजाहत हुसैन रिजवी ने कहा कि यह पुस्तक न केवल साहित्य प्रेमियों के लिए एक तोहफा है, बल्कि आधुनिक दौर में उर्दू अदब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक सशक्त माध्यम भी है। इस अवसर पर मौलाना जमाल हैदर, गुलाम अब्बास, महबूब, शमशाद हल्लौरी, बेताब हल्लौरी, नफीस हल्लौरी, मेराज, अर्श, आले रजा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...