मैनपुरी, फरवरी 6 -- नवीगंज। आदर्श ग्राम पंचायत श्यामपुर-भटपुरा में लगभग नौ लाख रुपये की लागत से नव-निर्मित स्वामी विवेकानंद डिजिटल लाइब्रेरी, दस लाख रुपये की लागत से बने ओपन जिम, बाउंड्रीवॉल और अतिरिक्त कक्ष का डीएम अंजनी कुमार सिंह ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। छात्रों के लिए एक आधुनिक, निःशुल्क और हाईटेक अध्ययन केंद्र के रूप में कार्य करेगी। डीएम ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज, रिकॉर्डेड क्लासेज, हाई-स्पीड इंटरनेट, वाई-फाई और कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध है। यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें भी छात्रों को अध्ययन के लिए मिलेंगी। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे पुस्तकों को अपना मित्र बनाएं, क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.