रांची, अक्टूबर 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में बुधवार को दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने किया। यह आयोजन नौ अक्तूबर तक चलेगा। मौके पर कुलपति ने कहा कि सोशल मीडिया के युग में पुस्तकों का महत्व और बढ़ गया है। पुस्तकें ज्ञान का अपूर्व भंडार हैं, जो विद्यार्थियों और शोधार्थियों को सही दिशा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अच्छी पुस्तकों से जुड़कर देश में शोध और नवाचार को नई ऊंचाई दें। केंद्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विश्वविद्यालय में पठन-पाठन संस्कृति को सशक्त बनाना और आधुनिक शिक्षण संसाधनों की पहुंच बढ़ाना है। विद्यार्थी और शोधार्थी अपनी पसंद की पुस्तकों का सुझाव देंगे, जिन्...