बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती। राजकीय जिला पुस्तकालय समिति बस्ती की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता डीडीओ अजय कुमार सिंह ने की। बैठक में पुस्तकालय के विकास, उन्नयन, संवर्धन एवं अधिक उपयोगी बनाने पर चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं को स्क्रीन से पन्नों की ओर लाकर पठन संस्कृति के विकास पर जोर दिया गया। प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष व प्रधानाचार्य जीआईसी डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिला पुस्तकालय समिति के माध्यम से राजकीय जिला पुस्तकालय बस्ती को और अधिक उपयोगी बनाया जाएगा। बैठक में अंकुर वर्मा, अनूप कुशवाहा, रविनाथ, प्रो. बलराम गुप्ता, अपर्णा भारद्वाज, आयुषि गिरि, दीपा वर्मा, जयदीप चौधरी, मुकेश कन्नौजिया उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...