सीतापुर, फरवरी 15 -- सीतापुर। जिला राजकीय पुस्तकालय में अब सीनियर सिटीजन मुफ्त अखबार व पत्रिकाएं पढ़ सकेंगे। यहां पर सीनियर सिटीजन के लिए रीडिंग कार्नर रिजर्व किया गया है। ऐसा करने वाला सीतापुर प्रदेश का पहला जिला है। हालांकि यहां की किताबें व उपन्यास आदि पढ़ने के लिए सदस्यता लेना जरूरी होगा। सीनियर सिटीजन यहां पर निर्धारित शुल्क चुका कर आजीवन सदस्यता ले सकते हैं। जिसके बाद वह यहां की किताबें व उपन्यास भी पढ़ सकते हैं। जिला पुस्तकालय अध्यक्ष अनुराग पांडेय ने बताया कि डिजिटल युग में लोग मोबाइल फोन, टीवी व कंप्यूटर आदि पर निर्भर होते जा रहे हैं। शासन लोगों को स्क्रीन से पन्नों की ओर ले जाने के लिए प्रेरित कर रहा है। जिससे कि मोबाइल, टीवी व कंप्यूटर पर निर्भरता कम हो और इसके नकारात्मक प्रभाव से भी बचा जा सके। इसी को लेकर जिला राजकीय पुस्तकाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.