पीलीभीत, जनवरी 14 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने जिला पुस्तकालय समिति की बैठक ली। बैठक में राजकीय जिला पुस्तकालय की वार्षिक योजना, पुस्तकालय में निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण, शासन/विभाग द्वारा आवंटित समस्त प्रकार के बजट, व्यय सम्बन्धी निर्णय, पुस्तकालय को सक्रिय सामाजिक स्थान के रूप में स्थापित एवं संबर्धित करने आदि बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने प्रोजेक्ट अंलकार एवं समग्र शिक्षा के अन्तर्गत जनपद में किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। डीएम ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं समस्त निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर सुविधाऐं उपलब्ध कराने के निर्देश दि...