बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के जैतपुर में 28.58 लाख की लागत से बनने वाले पुस्तकालय का सोमवार को विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि पुस्तकालय क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए ज्ञान, अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। आसपास के ग्रामीण, युवा, विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। पुस्तकालय में सभी को अच्छी-अच्छी व ज्ञानव‌र्द्धक पुस्तकें पढ़ने को मिलेगी। जिससे सभी का मानसिक विकास होगा। मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, गजराज प्रधान, सुनील कुमार, मोनू, ईश्वर चंद्र प्रधानजी, सुंदर सिंह समेत बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...