समस्तीपुर, नवम्बर 29 -- विभूतिपुर। प्रखंड के सिंघियाघाट स्थित महंथ रामचन्द्र आजाद पुस्तकालय का 21 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लड्डू लाल वर्मा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्राचार्य राम बहादुर सिंह ने लोगों से पुस्तकालय में आकर पढ़ने और आगे बढ़ने का आग्रह किया। मौके पर मुखिया ममता देवी, उपाध्यक्ष हृदय नारायण सिंह, सचिव शंकर महतो, कोषाध्यक्ष रामनरेश महतो, पैक्स अध्यक्ष नटवर कुमार, राम प्रकाश महतो, धर्मेंद्र कुमार, महेश कुमार आदि पुस्तकालय समिति के सदस्य गण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.