जमशेदपुर, अगस्त 13 -- "पुस्तकालय केवल पुस्तकों का भंडार नहीं, बल्कि यह मानव विकास के संरक्षक हैं,"। यह बातें एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. (फा.) सेबेस्टियन जॉर्ज एसजे ने सर जहांगीर गांधी पुस्तकालय में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस 2025 समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय पेशेवर ज्ञान को संरक्षित करने और पीढ़ियों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह स्थान वह केंद्र है, जहां से विचार जन्म लेते हैं और भविष्य आकार पाता है। समारोह में डीन प्रशासन एवं वित्त डॉ. (फा.) डोनाल्ड डीसिल्वा एसजे, डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो और वित्त विभागाध्यक्ष डॉ. एच. के. प्रधान भी उपस्थित थे। पुस्तकालय प्रमुख डी. टी. एडविन और उनकी टीम द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट पुस्तकालय उपयोगकर्...