बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वजीरगंज सीएचसी के गांव पुसगंवा में लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधान रमेश चौधरी ने ग्राम सभा की बैठक में भाग लेने के लिए गांव से काफी संख्या में लोगों को बुलाया। कहा, गांव को कुष्ठ रोग मुक्त करने के लिए उसी तरह प्रयास करने होंगे जैसे कभी चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों के लिए किया था। प्रधान रमेश चौधरी ने समस्त ग्रामवासियों को शपथ दिलाई। पीएम डब्लू विमल वार्ष्णेय ने कहा कि एमडीटी खाने से कुष्ठ रोग समाप्त हो जाता है। लोगों को जागरूक करने का काम गांव गांव में 30 जनवरी से महात्मा गांधी की पुण्य तिथि से शुरू किया गया है जो 13 फरवरी तक लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...