बदायूं, अप्रैल 22 -- वजीरगंज क्षेत्र के गांव पुसगंवा में एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी और जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले मुख्तयार अहमद ने बताया कि 10 अप्रैल को गांव के आले हसन, तंजीर अहमद, आदिल, गुड्डू, आसिफ, राजा, सोहिल, सित्ते, अनवार हुसैन, अरशद, अय्यूब, अजीम, आफताब, जाविर, मीनुल, फैसल, सकलैन, तौफीक, जीशान, इमरान आदि कई अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पर चढ़ आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की और मना करने पर कार सहित दरवाजों और शीशों में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट करते हुये लोहे की रॉड मार दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.