सिमडेगा, फरवरी 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पुष्पा कुल्लू ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र के सामटोली, पुष्पपुर, गढ़ाटोली, सुंदरपुर, टांगराटोली आदि क्षेत्रो में घर घर जाकर लोगो को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए क्रम संख्या चार के चुनाव चिंह बैट्री टॉर्च छाप में मोहर लगाने की अपील की। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के चहुमुंखी विकास कराने का भरोसा भी जताया। पुष्पा कुल्लू ने कहा कि उनके पास नप में कार्य करने का अनुभव है और इसी अनुभव के दम पर वह नप क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों की समस्या को दूर करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.