नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शिवालिक पार्क में चल रही पुष्प प्रदर्शनी के तीसरे दिन शनिवार को काफी संख्या में लोग पहुंचे। शनिवार को बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं ने भी फूलों की कई किस्में देखीं। तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण विदेशी प्रजाति के फूल, रंग-बिरंगे गेंदा और गुलाब की दुर्लभ किस्में और सजावटी पौधों की थीम आधारित सज्जा रही। सेल्फी पाइंट और फ्लावर आर्ट इंस्टॉलेशन पर युवाओं की खास भीड़ नजर आई। बागवानी प्रेमियों ने विभिन्न स्टॉलों से पौधों और बीजों की खरीदारी भी की। निजी स्कूलों के बच्चे भी प्रदर्शनी में पहुंचे। प्रदर्शनी में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति भी दी। एमिटी स्कूल के बच्चों की ओर से बैगपाइपर बैंड की प्रस्तुति दी गई। शाम के समय सवत्र बैंड की ओर से प्रस्तुति दी गई। इस बैंड में विभिन्न संगीतकार जैसे हिमां...