नोएडा, जनवरी 20 -- पुष्प प्रदर्शनी- 2026 ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित तेजस एयरक्राफ्ट की झलक भी देखने को मिलेगी कॉर्टून करेक्टर नारूटो बच्चों का मनोरंजन करेगा पुष्प प्रदर्शनी में पशु, पक्षियों सहित विभिन्न जीवों की फूलों से बनी विभिन्न प्रतिकृतियां होंगी ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में अगले महीने आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी में इस बार आयरनमैन, सुपरमैन और स्पाइडरमैन भी दिखेंगे। ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित तेजस एयरक्राफ्ट की झलक के साथ कार्टून करेक्टर नारूटो यहां आने वाले बच्चों का भरपूर मनोरंजन करेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 26 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी-2026 में एक लाख से अधिक मौसमी फूल प्रदर्शित करने के साथ फूलों से बनी विभिन्न आकर्षक प्रतिकृतियों को प्रदर्शित किया जाएग...