वाराणसी, दिसम्बर 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में आयोजित मालवीय पुष्प प्रदर्शनी में शनिवार को विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार वितरण किया गया। बीएचयू को दो व्यक्तिगत के साथ कुल 21 श्रेणियों में पुरस्कार मिले। अंतिम दिन पुष्प प्रदर्शनी में कुल 32,600 लोगों की आमद दर्ज की गई। तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में बागवानी की समृद्ध परंपरा, जैविक रूप से उगाई गई सब्जियाँ, गमलों में उगाए गए औषधीय पौधे, मसाले तथा पुष्प कला की विविध झलक देखने को मिली। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र और हर पेशे से जुड़े लोगों के परिश्रम को पहचानना और सम्मानित करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि ऐसा सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार विश्वविद्यालय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.