प्रयागराज, फरवरी 21 -- चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित तीन दिवसीय शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी में शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रंग-बिरंगे फूल और मनमोहक सेल्फी प्वाइंट पर युवाओं की भीड़ लगी रही। विशेष रूप से तैयार किए गए पुष्प द्वार, फूलों से बने जानवरों की आकृति और थीम आधारित सजावट आकर्षण का केंद्र रही। 25 हजार से अधिक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। प्रदर्शनी में इस बार विभिन्न राज्यों के व्यंजन के स्टाल भी लगाए गए हैं, जहां लोग स्वाद का आनंद ले रहे हैं। बच्चों के लिए खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनृत्य और संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विदेशी पर्यटकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सेल्फी ली। ...