लखनऊ, फरवरी 22 -- पद्मश्री डॉ० एस०सी० राय ई-पार्क में नगर निगम द्वारा आयोजित 22वीं पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हो गया। दो दिनों तक खिले रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली की मनमोहक छटा ने शहरवासियों को प्रकृति के और करीब ला दिया। समापन अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार राव ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। महापौर ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मकता, सौंदर्यबोध और प्रकृति प्रेम का अद्भुत परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने शहर को और अधिक हरा-भरा व स्वच्छ बनाने का आह...