आगरा, अप्रैल 25 -- ताजगंज स्थित पुष्पनगर डलावघर के स्थान पर अब नगर निगम सेल्फी प्वाइंट विकसित करने जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी किया। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि पिछले कुछ समय तक इस डलावघर पर रोजाना दो से ढाई ट्रैक्टर कचरा एकत्रित होता था, जो वार्ड 77 स्थित बसई और ताजगंज के अन्य इलाकों से निकलता था। अब इस कूड़े को महल नाम स्थान पर लगाये गये ट्रांसफर स्टेशन पर डलवा कर वहां से निस्तारण कराया जा रहा है। खाली पड़े डलावघर का सौंदर्यीकरण जिसमें वॉल पेटिंग, इंटरलॉकिंग के अलावा वेस्ट टू वंडर के तहत बनाई गयीं आकर्षक कलाकृतियों को स्थापित करने के साथ यहां पर लोगों के बैठने के लिए बैंच आदि रखवायी जाएंगी। रात में भी लोग यहां पर आएं, इसके मद्देनजर यहां पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.