नोएडा, जून 1 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-71 साईं अपार्टमेंट के रविवार को कई वर्षों के संघर्ष के बाद आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न हुए। मतदान के बाद आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पुष्पेंद्र मलिक और महासचिव ब्रजेश गुर्जर विजयी रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार चुनाव अधिकारी रहे। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए चुनाव में पुष्पेंद्र मलिक और सुशील यादव का पैनल रहा। इसमें 340 मतदाताओं में से 270 मतदाताओं ने मतदान किया। रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इसक बाद दोपहर ढ़ाई बजे से मतगणना हुई। फिर दोपहर साढ़े तीन बजे विजेताओं की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुष्पेंद्र मलिक ने 161 मत प्राप्त करे हुए अपनी प्रतिद्वंदी सुशील यादव को 55 मतों से शिकस्त दी। इसी तरह महासचिव पद के उम्मीदवार ब्रजेश गुर्जर भी ने 164 मत प्राप्त करते हुए अपनी विपक्षी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.