सिद्धार्थ, दिसम्बर 27 -- ककरहवा, हिन्दुस्तान संवाद। वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। विद्यालय संचालक नितेश पाण्डेय ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहस और बलिदान की कहानी याद दिलाता है। यह दिन सिख धर्म के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह के दो छोटे साहिबजादो,जोरावर सिंह और फतेह सिंह को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इन युवा साहिबजादों ने मानवता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। इन्हीं के सम्मान और याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। साहिबजादा जोरावर सिंह की उम्र नौ वर्ष और फतेह सिंह की छह वर्ष थी। इतनी कम उम्र में ही इन साहिबजादों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। यह ...