प्रयागराज, फरवरी 15 -- सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पड़िला में शनिवार को पुलवामा हमले की बरसी के अवसर वीर शहीदों को नमन किया गया। भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि धीरज कुमार पुलिस उप-महानिरीक्षक ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। शहीदों के सम्मान में सलामी दी गई। इस दौरान जवानों ने शस्त्र झुकाकर शहीदों की शहादत को नमन किया। इसके बाद मेन्स क्लब में शोक सभा और संस्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलवामा के वीर शहीदों की वीरता और उनके जीवन पर आधारित एक विशेष वीडियो दिखाया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक (चिकित्सा) विनय अग्रवाल, द्वितीय कमान अधिकारी अशोक कुमार, तरुण कुमार, निरंजन सैनी, केके झा, अविनाश राय, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.