बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। बाल विकास पुष्टाहार विभाग में महिला लाभार्थियों के हिस्से का पुष्टाहार घपला मामले में मुख्य सेविका व कार्यकत्री जांच के दायरे में आ गई हैं। लाभार्थियों की शिकायत व साक्ष्यों पर डीएम ने कड़ा संज्ञान लिया है। डीएम के निर्देश पर डीपीओ ने जांच टीम गठित कर दी है। पीड़ितों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। इस मामले में दोनों आरोपित कर्मियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। इसको लेकर विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बाल विकास विभाग में पंजीकृत महिला लाभार्थियों को हर माह पुष्टाहार मुहैया कराए जाने की व्यवस्था है। ताकि महिलाएं प्रसव के बाद कुपोषण व एनेमिया से बच सकें, लेकिन शहरी क्षेत्र में महिलाओं के हिस्से के पोषक आहारों को सुनियोजित तरीके से कार्यकत्री व मुख्यसेविका हड़प रही हैं। इसका खुलासा शहर के मोहल्ला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.