संभल, फरवरी 20 -- बहजोई, संवाददाता। सखंड के गांव परतापुर में आंगनबाड़ी केंद्र से वितरित किए गए पुष्टाहार की गुणवत्ता को लेकर गुरुवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें घुन लगी चने की दाल, एक्सपायर्ड दलिया और खराब रिफाइंड तेल वितरित किया गया। खराब खाद्य सामग्री मिलने से नाराज महिलाओं ने केंद्र पर ही विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिलाओं में मालवती, प्रेमलता, प्रीति, भूरी देवी, नीरज आदि का कहना है कि करीब पांच महीने बाद गांव में पुष्टाहार का वितरण शुरू हुआ था, लेकिन जो सामग्री मिली वह खाने योग्य नहीं थी। कई पैकेटों में दाल में कीड़े थे, दलिया की एक्सपायरी तिथि निकल चुकी थी और सोयाबीन खुले पैकेट में दी गई। आरोप है कि कुल 62 लाभार्थियों को इस प्रकार का खराब पोषाहार...