संभल, जुलाई 30 -- पंवासा विकास खंड की ग्राम पंचायत पंचायत शेर खां सराय में ई-रिक्शा में मोहल्ले के लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को बांटा जाने वाला पुष्टाहार पकड़ लिया और आरोप लगाया कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं को बांटा जाने वाला पुष्टाहार बेचा जा रहा है। आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और पुष्टाहार लदे ई-रिक्शा को पुलिस चौकी ले गई। लोगों ने विभागीय अफसरों से शिकायत की, तो उन्होंने मामले की जांच कराई। अफसरों ने ई-रिक्शा चालक के बयान दर्ज कराए और पुष्टाहार को दूसरी आंगनबाड़ी कार्यकत्री के यहां रखवा दिया। शेर खां सराय की आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पुष्टाहार ई-रिक्शा से जा रहा था। मोहल्ला मंडी किशनदास सराय में लोगों ने ई-रिक्शा रुकवा लिया और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर आरोप लगाया कि पुष्टाहार बेच दिया गया है। लोगों ने हंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.