संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के कोहरियावां में पुष्टाहार दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते को साफ कर दिया। ठगों ने महिला के मोबाइल पर स्कैनर भेजकर तीन बार में कुल 4,997 रुपये की ठगी को अंजाम दिया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरियावां निवासी महिला के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें खुद को आंगनबाड़ी विभाग का कर्मचारी बता कर पूरे परिवार के डिटेल की जानकारी लिया। जानकारी लेने के बाद पुष्टाहार की राशि 1999 दिलाने को कहा गया। भरोसे में लेकर ठगों ने महिला को मोबाइल पर एक स्कैनर भेजा और उसे स्कैन करने को कहा। स्कैन करते ही महिला के खाते से पहली बार में 1999 व दूसरी 1999 व तीसरी बार 999 रुपये कट गया। ठगों...