कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बुधवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी सिराथू के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। पुष्टाहार वितरण रजिस्टर व स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए सीडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़ी हुई सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से समयबद्ध किया जाए। लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण समय से सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने सीडीपीओ को कार्यालय की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने एवं अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित तरीके से कराने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.