मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव के पुष्कर सिंह की 14 नवंबर, 2024 को गोली मार कर हत्या करने के आरोपित बल्थी नरसिंह गांव के आशीष कुमार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस उसे छोटू राणा गिरोह का शातिर बताया था। उसकी स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने उसे इस मामले में अप्राथमिकी आरोपित बनाया था। वह पिछले वर्ष छह अगस्त से जेल में था। पुलिस उसके विरुद्ध स्वीकारोक्ति बयान के अलावा कोर्ट में कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सकी। मालूम हो कि 14 नवंबर को पुष्कर सिंह को शातिरों ने गोलियों से भून दिया था। इस हत्याकांड में पुलिस को छोटू राणा गिरोह की संलिप्तता सामने आई थी। पुष्कर के पिता राजेश कुमार सिंह ने कई नामजदों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...