देहरादून, फरवरी 15 -- Pushkar Dhami Government Four Years: उत्तराखंड में पुष्कर धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा जश्न की तैयारी कर रही है। इसके तहत राज्य स्तर पर एक बड़ी रैली के साथ ही अनेक कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राज्य सरकार के चार सालों के कार्यकाल पर चर्चा के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 23 मार्च को सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाली रैली में दो से तीन लाख लोग...